प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब के एस ए एस नगर जिले के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र को राष्ट्र को समर्पित किया। यह लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में बना है।

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह और आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी भी उपस्थित थे। कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की।

लगभग 684 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 300 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र राज्य में कैंसर के प्रभावी इलाज को बढ़ावा देगा । यह उत्तर भारत के लोगों को कैंसर के इलाज की सुविधा भी प्रदान करेगा।

Related posts

Leave a Comment