प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई हिंसक घटना की निंदा की

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई हिंसक घटना की निंदा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई हिंसक घटना की निंदा की है, जहां जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा मौजूद थे। अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा; “जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई एक हिंसक घटना के बारे में पता चला, जहां मेरे मित्र पीएम फुमियो किशिदा मौजूद थे। यह जानकर राहत मिली कि वह सुरक्षित हैं। उनकी निरंतर कुशलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हिंसा के सभी कृत्यों की निंदा करता है।”

यह घटना वाकायामा शहर में हुई। जापान की सरकारी मीडिया में जारी वीडियो फुटेज में, घटना-स्‍थल पर लोगों में अफरा-तफरी देखी जा सकती है। इस घटना के सिलसिले में एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना के समय फुमियो किशिदा को वाकायामा शहर में एक भाषण देना था। जापान में, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पिछले वर्ष 8 जुलाई को हुए हमले में मौत हो गई थी। घटना के समय वे नारा शहर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

Related posts

Leave a Comment