प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जर्मनी यात्रा के बाद डेनमार्क के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर आज कोपनहेगन जाएंगे। यह यात्रा भारत और डेनमार्क के बीच कूटनीतिक संबंधों की समीक्षा करने के साथ-साथ बहुआयामी सहयोग को और विस्तारित करने का अवसर प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डेनमार्क की पहली यात्रा है और डेनमार्क के प्रधानमंत्री के साथ तीसरी शिखर स्तरीय बातचीत है। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्री द्विपक्षीय और अन्य वैश्विक तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भारत-डेनमार्क व्यापार मंच की बैठक में शामिल होंगे और भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। दोनों देशों के बीच पिछले छह वर्षों के दौरान द्विपक्षीय व्यापार 78 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। 2016 में जहां दोनों देशों के बीच 2.8 बिलियन डॉलर व्यापार हुआ था वह 2021 में बढ़कर पांच बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। भारत से डेनमार्क को निर्यात किये जाने वाले प्रमुख उत्पादों में कपड़ा, वाहन, धातु के सामान, लोहा और अन्य वस्तुएं शामिल हैं।
Related posts
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...