प्रधानमंत्री मोदी आज शाम चार बजे टीका निर्माताओं के साथ बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम चार बजे टीका निर्माताओं के साथ बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम चार बजे टीका निर्माताओं के साथ बातचीत करेंगे। यह बैठक देश में एक सौ करोड टीके की डोज देने की महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के उपलक्ष्‍य में हो रही है। प्रधानमंत्री विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा करेंगे और उनके अनुभव जानेंगे। पिछले साल नवम्‍बर में टीकों के उत्‍पादन और वितरण प्रक्रिया को जानने के लिए भारतीय सीरम संस्‍थान का दौरा किया था। सीरम संस्‍थान की एस्‍ट्राजेनेका और कोविशील्‍ड टीका बनाने वाली ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष हैदराबाद में औषधि निर्माता कम्‍पनी भारत बॉयोटैक और अहमदाबाद के पास जाइडस कैडिला के संयंत्र का दौरा कर जानकारी ली थी।

विश्‍व के नेताओं ने कोविड टीके की एक सौ करोड से अधिक डोज लगाने के लिए राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान की सराहना की है। उन्‍होंने कहा कि इससे महामारी के खिलाफ लडाई में दुनिया के देश और निकट आएंगे।

Related posts

Leave a Comment