उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में तिलहर के बिरसिंहपुर गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली के पुल से गर्रा नदी में गिरने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई है। 20 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 8 लोगों का CHC तिलहर में उपचार चल रहा है जिनमें से 5 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पीडितों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।