प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेना दिवस पर राष्ट्र अपने सैनिकों के असाधारण साहस, दृढ़ प्रतिबद्धता और बलिदानों का सम्मान करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा और देश की संप्रभुता बनाए रखने में सैनिकों का अटूट समर्पण उनकी बहादुरी का प्रमाण है। उन्‍होंने कहा कि सैनिक हमारे देश की शक्ति और साहस के स्‍तंभ है।

Related posts

Leave a Comment