प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर लेखिका गीता मेहता के निधन पर दुख: व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि बहुमुखी व्यक्तित्व वाली गीता मेहता अपने ज्ञान, लेखन के साथ-साथ फिल्म निर्माण के लिए जानी जाती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह प्रकृति और जल संरक्षण के प्रति भी भावुक थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुख: की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं नवीन पटनायक और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।
प्रख्यात लेखिका, वृतचित्र फिल्म निर्माता और पत्रकार गीता मेहता का कल दिल्ली में निधन हो गया। वे ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बड़ी बहन थीं।