पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्मदिन ईदे-मिलाद-उन-नबी आज मनाया जा रहा है

पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्मदिन ईदे-मिलाद-उन-नबी आज मनाया जा रहा है

राष्‍ट्रपति दौपद्री मुर्मु और उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने पैगम्‍बर मौहम्‍मद के जन्‍मदिन ईद मिलाद-उन-नबी पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति ने लोगों से मानवता के कल्‍याण के लिए एक साथ मिलकर काम करने और पैगम्‍बर आदर्शो को स्‍मरण करने का आह्वान किया।

उपराष्‍ट्रपति ने आशा व्‍यक्‍त कि पैगम्‍बर के संदेश समाज को शांति, न्‍याय और मेलमिलाप के साथ जीने के लिए मार्गदर्शन करते रहेंगे।

महाराष्‍ट्र सरकार ने कल 29 सितम्‍बर को ईद-ए-मिलाद की अवकाश की घोषणा की है। इस वर्ष गणेशोत्‍सव का अंतिम दिन अनन्‍त चतुदर्शी भी आज मनाई जा रही है। ईद-ए-मिलाद पैगम्‍बर मोहम्‍मद के जन्‍म दिवस के रूप में मनाई जाती है।

Related posts

Leave a Comment