पूर्व अधिकारी अमित खरे को सेवा विस्तार देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सलाहकार बनाया गया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्तियों से संबंधित समिति ने अमित खरे की सेवा को 12 अक्टूबर 2023 से आगे विस्तार देने के लिए स्वीकृति दे दी है। उन्हें अक्टूबर 2021 में दो वर्षों के लिए नियुक्त किया गया था। 1985 बैच के झारखण्ड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित खरे को 30 सितम्बर 2021 को सेवा विस्तार दिया गया था।
कैबिनेट की नियुक्तियों से संबंधित समिति ने एक अन्य आदेश में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश गोखले को भी दो वर्षों के लिए सेवा का विस्तार देने के निर्णय को स्वीकृति दे दी।