पीएम मोदी ने आगामी अमेरिकी यात्रा को लेकर उत्साह के लिए लोगों को धन्यवाद दिया

पीएम मोदी ने आगामी अमेरिकी यात्रा को लेकर उत्साह के लिए लोगों को धन्यवाद दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी अमेरिकी यात्रा के लिए उनके विविध समर्थन और उत्साह के लिए अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों और विचारकों सहित सभी क्षेत्रों के लोगों को धन्यवाद दिया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “कांग्रेस के सदस्यों, विचारकों और अन्य लोगों सहित सभी क्षेत्रों के लोग मेरी आगामी अमेरिकी यात्रा पर अपना उत्साह दिखा रहे हैं। मैं उन्हें इस उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। इस तरह का समर्थन भारत-अमेरिका संबंधों की गहराई को रेखांकित करता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और मिस्र की पांच दिन की यात्रा पर रवाना हो गये हैं। विदेश सचिव विनय मोहन क्‍वात्रा ने कल नई दिल्‍ली में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला डॉ० जिल बाइडेन के निमंत्रण पर बुधवार से शुक्रवार तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री बुधवार को न्‍यूयार्क स्थित संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के आयोजनों का नेतृत्‍व करेंगे।

वे कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों, पेशेवरों तथा अन्‍य संबंधित पक्षों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के लोगों से भेंट भी करेंगे। यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने ट्वीट संदेश में कहा है कि यह यात्रा भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने और इसमें विविधता लाने का महत्‍वपूर्ण अवसर बनेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत और अमेरिका के संबंध बहुमुखी है। दोनों देश बहुत से क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं और वस्‍तुओं तथा सेवाओं के क्षेत्र में अमरीका भारत का सबसे बडा व्‍यापारिक साझेदार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूएसए की यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क में नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद, स्वास्थ्य क्षेत्र के लगभग 24 लोगों से मुलाकात करेंगे, जिसमें टेस्ला के सह-संस्थापक एलोन मस्क, एस्ट्रोफिजिसिस्ट नील डेग्रसे टायसन, ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी गायक फालू (फाल्गुनी शाह), पॉल रोमर, निकोलस नसीम तालेब, रे डालियो, जेफ स्मिथ, माइकल फ्रोमैन डैनियल रसेल, एलब्रिज कोल्बी, डॉ पीटर आग्रे, डॉ स्टीफन क्लास्को और चंद्रिका टंडन शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment