पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए दो विस्फोटों में कम से कम 26 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए दो विस्फोटों में कम से कम 26 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल

पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले आज बलूचिस्तान प्रांत में हुए दो विस्फोटों में कम से कम 26 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि पहला विस्‍फोट बलूचिस्तान के पिशीन प्रान्‍त में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के कार्यालय के बाहर हुआ जबकि दूसरा धमाका किला सैफुल्लाह जिले में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल कार्यालय के बाहर हुआ। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। अभी तक किसी भी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Related posts

Leave a Comment