जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने तोशाखाना मामले में अपनी गिरफ्तारी को आज इस्लामाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी। याचिका में कहा गया है कि तोशाखाना मामले में ट्रायल कोर्ट का फैसला कानून के खिलाफ है और इसे अवैध घोषित किया जाना चाहिए।
तोशाखाना मामले में जिला और सत्र अदालत द्वारा दोषी पाए जाने के बाद इमरान खान को शनिवार को हिरासत में लेकर अटक जेल ले जाया गया था। अदालत ने उन्हें तीन साल कैद की सजा सुनाई और एक लाख पाकिस्तानी रुपये के जुर्माना लगाया।