पाकिस्तान में आज कराची विश्वविद्यालय परिसर में हुए विस्फोट में चीन के तीन नागरिकों सहित चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट चीन के वित्तीय सहायता प्राप्त शिक्षण केंद्र कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट के निकट एक वैन में हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वैन में सात-आठ लोग सवार थे। कराची के पुलिस प्रमुख गुलाम नबी मेमन ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि यह आतंकी हमला था।
पाकिस्तान: कराची विश्वविद्यालय परिसर में हुए विस्फोट में चीन के तीन नागरिकों सहित चार लोगों की मौत
