पाकिस्तान के कराची शहर में आज गैस विस्फोट में 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट शेर शाह इलाके में एक बैंक की इमारत में हुआ। सोशल मीडिया और टीवी फुटेज में दिखाया गया कि विस्फोट के कराण इस दो मंजिला इमारत की खिड़कियों और दरवाजों के परखच्चे उड़ गए। विस्फोट के कारण बगल में स्थित एक गैस स्टेशन भी क्षतिग्रस्त हो गया। हताहतों में से अधिकाश लोग बैंक के अंदर मौजूद ग्राहक और कर्मचारी हैं। प्रांतीय पुलिस ने मीडिया को बताया कि बम निरोधक दस्ता हादसे की जांच कर रहा है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...