पहला पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू का आज स्वदेश वापसी पर जोरदार स्वागत

पहला पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू का आज स्वदेश वापसी पर जोरदार स्वागत

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को पहला पदक दिलाने वाली भारोतोलक मीराबाई चानू आज स्वदेश लौट आई हैं। मीरा के साथ उनके कोच विजय शर्मा भी भारत आ गए हैं।

स्वदेश वापसी पर दिल्ली एयरपोर्ट पर मीराबाई का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उन्होंने अपनी सफलता के लिए देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

मणिपुर सरकार की तरफ से भी मीरा को 1 करोड़ रुपए की इनाम राशि दी जाएगी। साथ ही उन्हें सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

Related posts

Leave a Comment