कुश्ती में, जाने-माने पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने कल विश्व कुश्ती चैंपिनयशिप में पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया। कल सर्बिया के बेलग्रेड में उन्होंने प्यूर्टो रिको के सेबास्टियन सी रिवेरा को 11-9 से हरा दिया। 2013 में कांस्य पदक से शुरू करके इस चैंपियनशिप में पुनिया का यह चौथा पदक है।
पहलवान बजरंग पूनिया ने सर्बिया के बेलग्रेड में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता