पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड महामारी के कारण सुरक्षा उपायों के मद्देनजर दुर्गा पूजा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश में पूजा समितियों से पंडालों में खुली जगह रखने और इसे चारों ओर से खुला रखने को कहा गया है। इस आदेश में उचित दूरी के नियमों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग प्रवेश तथा निकास का प्रबंध करने को कहा गया है। पूजा आयोजकों से दर्शकों के लिए मास्क बनाने तथा हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध कराने को कहा गया है। पूजा पंडालों में और आसपास सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं होगी। आमतौर पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित होने वाले विसर्जन आनन्दोत्सव को भी इस वर्ष रद्द कर दिया गया है।
Related posts
-
प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन... -
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र... -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण विधेयक...