पश्चिम बंगाल पुलिस ने संदेशखाली सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में शिबू प्रसाद हाजरा और उत्‍तम सरदार के विरुद्ध मामला दर्ज किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने संदेशखाली सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में शिबू प्रसाद हाजरा और उत्‍तम सरदार के विरुद्ध मामला दर्ज किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने संदेशखाली सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में शिबू प्रसाद हाजरा और उत्‍तम सरदार के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। ये दोनों तृणमूल कांग्रेस के भगौडे नेता शाहजहां शेख के साथी हैं। अदालत में संदेशखाली की एक महिला ने गुप्‍त रूप से बयान दिया है कि उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया था। इस आधार पर एक मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा छेड़छाड़ और दुष्‍कर्म की कोई अन्‍य शिकायत नहीं है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने आज कोलकाता में राज्‍य पुलिस मुख्‍यालय में यह जानकारी दी। राजीव कुमार ने यह भी बताया कि जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बाद संदेशखाली के कुछ इलाकों से धारा एक सौ 44 हटा ली जाएगी। उन्‍होंने यह भी बताया कि संदेशखाली में जमीन हड़पने और अवैध रूप से जमीन पर कब्‍जा करने की घटनाओं को देखते हुए भूमि और भू-राजस्‍व विभाग वहां शिविर लगाएगा।

Related posts

Leave a Comment