पश्चिम बंगाल के वन विभाग ने सुन्दर बन में 2020-21 की बाघ गणना के बारे में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। विश्व का सबसे बड़ा मैनग्रूव डेल्टा सुन्दरबन बंगाल टाइगर की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। राज्य की ओर से जारी आंकडों के अनुसार समूचे बायोस्फीयर रिजर्व में 726 स्थानों पर स्थापित एक हजार 307 कैमरा इकाइयों के जरिए एक साल में 96 बाघों की संख्या रिकार्ड की गई। चक्रवात अम्फन और यास के कारण निचले इलाकों में हुए भारी विनाश और जन सैलाब के बावजूद भी बाघों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह अध्ययन बताता है कि बाघ सुन्दरबन क्षेत्र के पर्यावास में रच बस गए हैं। लेकिन प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान और कोरोना महामारी की वजह से अधिक लोग आजीविका के लिए वनों का रूख कर रहे हैं जिससे इंसानों और वन्यजीवों के बीच संघर्ष का खतरा बढ रहा है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...