पंजाब में पिछले वर्ष जनवरी से दिसंबर के दौरान 95 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री करतारपुर साहिब गलियारे से सीमा पार ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन किए। गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक क़स्बे के निकट स्थित इस गलियारे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर खोला गया था।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गलियारे में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। गृह मंत्रालय की अनुमति से अब कॉरिडोर-प्रबंधन ने लोगों को गलियारा परिसर देखने की सुविधा उपलब्ध करायी है।
अब कोई भी व्यक्ति केवल 50 रुपए का टिकट लेकर गलियारे के सौंदर्य का आनंद उठा सकता है।