पंजाब: पठानकोट जिला पुलिस ने धार पुलिस स्‍टेशन को नशा मुक्त घोषित

पंजाब: पठानकोट जिला पुलिस ने धार पुलिस स्‍टेशन को नशा मुक्त घोषित

पंजाब में नशे की समस्‍या पर जन सहयोग से काबू पाने के प्रयास तेज हो गए हैं। पठानकोट जिला पुलिस ने धार पुलिस स्‍टेशन को नशामुक्‍त घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र के लोगों ने नशे की समस्‍या पर काबू पाने के लिए पूरा समर्थन और सहयोग दिया है।

पठानकोट जिले के धार पुलिस थाना क्षेत्र में कुल 45 ग्राम पंचायतें आती हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों ने पुलिस को यह लिखकर दिया है कि उनके गांव अब नशामुक्‍त हो गए हैं। इसी आधार पर धार पुलिस थाना को नशामुक्‍त घोषित किया गया है और ऐसा मिल का पत्‍थर हासिल करने वाला पंजाब का यह पहला थाना बन गया है। जिले के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह खक मौजूदा नशामुक्ति अभियान में इसे एक बड़ी सफलता मानते हुए धार क्षेत्र के निवासियों का आभार जताते हैं, जिनके सहयोग से यह असाधारण उपलब्‍धि सम्‍भव हो पाई है। उनका मानना है कि मिशन भले ही कठिन था मगर लोगों के नेक इरादे से पुलिस ने अपना लक्ष्‍य हासिल कर ही लिया।

Related posts

Leave a Comment