केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज लुधियाना में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने गुरू गोविंद सिंह को याद करते हुए कहा कि पंजाब भारत की आत्मा है। उन्होंने कहा कि राज्य ने भारत को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने भाषण के दौरान करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि भी दी। अमित शाह ने भाषण में राज्य में बेरोजगारी, मादक पदार्थ और किसानों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल पर पंजाब को तबाह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की अधिकतम उपज की खरीद की है और किसानों को उनके बैंक खातों में सीधा भुगतान किया है। अमित शाह ने आश्वासन दिया कि अगर पंजाब में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए की सरकार सत्ता में आती है तो राज्य को अगले पांच साल में नशा मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लुधियाना, जालंधर और अमृतसर को औद्योगिक केन्द्र के रूप में विकसित करने और औद्योगिक राजधानी को उसका गौरव लौटाने की योजना तैयार की है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...