पंजाब: तरनतारन पुलिस सांझा केंद्र में कम तीव्रता का धमाका हुआ। प्रथम दृष्टि से RPG हमला लग रहा है। पंजाब के DGP गौरव यादव सरहाली पुलिस स्टेशन पहुंचे। आज सांझा केंद्र में कम तीव्रता का धमाका हुआ था। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है।
पंजाब के DGP ने बताया, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीती रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर RPG का इस्तेमाल कर हाईवे से ग्रेनेड दागा गया। यह सरहाली थाने के सुविधा केंद्र से टकराया। UAPA के तहत FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ही बताएगी कि असल में क्या है। वे चेकिंग कर रहे हैं और टीम आपको बताएगी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।