पंजाब के मुख्‍यमंत्री ने एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये

पंजाब के मुख्‍यमंत्री ने एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये। वीडियो में भीड द्वारा एक सरकारी कर्मचारी को पराली जलाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। एक बयान में उन्‍होंने इस घटना को राज्‍य के लोगों के खिलाफ अमानवीय अपराध बताया। सरकारी अधिकारी पराली न जलाने का संदेश देने के लिए खेतों में गये थे।

लेकिन, भीड़ ने उन्‍हें पराली जलाने के लिए मजबूर कर दिया। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि पुलिस भीड़ में शामिल लोगों की पहचान करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

प्यारे पंजाबियों ये किस राह पर चल पड़े ??…सरकारी कर्मचारी पराली ना जलाने का संदेश लेकर गया पर उसी से आग लगवा दी…हवा को गुरु साहिब ने गुरु का दर्जा दिया…हम इस दर्जे को बर्बाद करने के लिए अपने हाथों में तीलियां लेकर अपने बच्चों के हिस्से की ऑक्सीजन को खत्म करने में लगे… pic.twitter.com/lqt15gBKhO

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 4, 2023

Related posts

Leave a Comment