पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक रद्द, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगी

पंजाब में कांग्रेस विधायक दल की आज सवेरे चंडीगढ में होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है। राज्‍य के पार्टी प्रभारी हरीश रावत ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगी। इस पद के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा राज्यसभा सदस्य अम्बिका सोनी, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड, राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नाम की चर्चा है।

Related posts

Leave a Comment