न्यूजीलैंड ने भारत के साथ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला तीन-शून्य से जीत ली है। मुम्बई में आज खेले गए तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच में उसने भारत को 25 रन से हराया। जीत के लिए 147 रन के जवाब में भारत की टीम 121 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने चार विकेट लिए। कप्तान रोहित शर्मा मात्र 11 रन पर आउट हुए जबकि शुभमन गिल और विराट कोहली केवल एक-एक रन बना पाए। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन और दूसरी पारी में 174 रन बनाए थे। भारत की पहली पारी का स्कोर 263 रन था। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से और दूसरे टेस्ट मैच में 113 रन से हराया था।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...