नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में हरियाणा का नूंह जिला 30वें स्थान से दूसरे स्थान पर आया

नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में हरियाणा का नूंह जिला 30वें स्थान से दूसरे स्थान पर आ गया है। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत नूंह में बेहद सकारात्मक परिणाम मिले हैं। जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम का लक्ष्य देश में सबसे अधिक सामाजिक-आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण जिलों का उत्थान और विकास करना है। नूंह जिले में यह प्रगति निश्चित रूप से सही दिशा में एक कदम है। नीति आयोग ने देशभर के 112 आकांक्षी जिलों की सूची साझा की थी, जिसमें करीब 87 मानक तय किए गए थे।

Related posts

Leave a Comment