निर्वाचन आयोग ने राज्य सभा की सात सीटों के उप-चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने राज्य सभा की सात सीटों के उप-चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने राज्य सभा की सात सीटों के लिए उप चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह सीटें सांसदों के इस्तीफे, मृत्यु और कार्यकाल समाप्त होने जैसे विभिन्न कारणों से खाली हो गई थी।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार तमिलनाडु में ऐसी 2 सीटें और पश्चिम-बंगाल, असम, महाराष्ट्र, पुद्दुचेरी और मध्य प्रदेश में एक-एक सीट खाली है।

मध्यप्रदेश से राज्यसभा की एक सीट भारतीय जनता पार्टी नेता और केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गहलोत के जुलाई में कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के बाद रिक्त हो गई थी।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि इन सभी सातों सीटों के लिए चार अक्तूबर को चुनाव होगा।

Related posts

Leave a Comment