निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार से तीन योग्य अधिकारियों का पैनल बनाने का आदेश दिया

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार से तीन योग्य अधिकारियों का पैनल बनाने का आदेश दिया

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार तथा राज्‍य के पुलिस महानिरीक्षक का स्थानान्तरण ऐसे पद पर करने के लिए कहा है जो चुनाव से संबंधित नहीं है। आयोग ने राज्‍य सरकार से किसी वरिष्‍ठ अधिकारी को अस्थायी तौर पर पुलिस महानिदेशक के पद पर नामांकित करने के लिए कहा है।

इस बीच आयोग ने आज शाम पांच बजे तक तीन योग्य अधिकारियों का पैनल बनाने का आदेश भी दिया है जिनमें से पश्चिम बंगाल के अगले पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक की भर्ती की जा सकती है। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा और राज्‍य में सभी सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विवेक सहाय को पश्चिम-बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक नियुक्त किया है। इससे पहले श्री सहाय होम गार्ड के महानिदेशक और कमांडेंट के पद पर कार्यरत थे।

पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्‍ट्रानिक्‍स विभाग में अपर सचिव के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment