नागालैंड में 2023 की मसौदा मतदाता सूची के अनुसार बारह लाख 83 हजार 749 मतदाता

नागालैंड में 2023 की मसौदा मतदाता सूची के अनुसार बारह लाख 83 हजार 749 मतदाता

नागालैंड में 2023 की मसौदा मतदाता सूची के अनुसार बारह लाख 83 हजार 749 मतदाता हैं। साठ विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सूची मसौदे के अनुसार कुल मतदाताओं में छह लाख 37 हज़ार से अधिक पुरुष और छह लाख 38 हज़ार से अधिक महिलाएं हैं।

कल मसौदा सूची जारी होने के अवसर पर नगालैंड के मुख्‍य चुनाव अधिकारी वी. शशांक शेखर ने स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची पर बल दिया। उन्‍होंने लोगों से निर्धारित समयसीमा में मसौदा सूची में आपत्ति दर्ज कराने को कहा।

अंतिम मतदाता सूची अगले वर्ष पांच जनवरी को जारी होगी।

Related posts

Leave a Comment