गुजरात में ओमिक्रोन का पहला मामला जामनगर में सामने आया। जिम्बाब्वे से आया एक व्यक्ति ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित था। उसका सैंपल पुणे भेजा गया है। देश में ओमिक्रोन वेरिएंट का यह तीसरा मामला है। जामनगर में ओमिक्रोन वेरिएंट का जो सक्रिय व्यक्ति मिला है उसे आइसोलेट किया गया है। उनके मकान को माइक्रो कंटेनमेंट ज़ोन बनाया गया है।
भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,603 नये मामले सामने आये। सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 99,974 है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.29 प्रतिशत हैं। जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में 8,190 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,40,53,856 है।