क्रिकेट में गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी कर 212 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 42 ओवर तीन गेंद में 2 विकेट पर 215 रन बनाकर मुकाबला आसानी से जीत लिया। मेजबान टीम के लिए टोनी डी ज़ोरज़ी ने नाबाद 119 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इससे पहले भारत ने रविवार को जोहान्सबर्ग में तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराया था। तीसरा मैच गुरुवार को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा। तीसरा वनडे कल बोलैंड पार्क, पार्ल में खेला जाएगा।