दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 36 नए मरीजों का पता चला है। इन्हें मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14 लाख 39 हजार 441 हो गई है। दिल्ली सरकार के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक 14 लाख 14 हज़ार से अधिक व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 11 रोगी स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। इस समय 322 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हैं।
वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 95 हजार सात सौ 14 लोगों को कोविड-रोधी टीका लगाया गया। दिल्ली में अब तक एक करोड़ 96 लाख से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाये जा चुके हैं।