दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए एयरटेल पेमेंट बैंक से साझेदारी की

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए एयरटेल पेमेंट बैंक से साझेदारी की

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए एयरटेल पेमेंट बैंक से साझेदारी की है। मेट्रो का स्मार्ट कार्ड टॉप-अप (रिचार्ज) अब एयरटेल पेमेंट्स बैंक के जरिए भी हो सकेगा। एयरटेल पेमेंट बैंक देश की एकमात्र मल्टी-सेगमेंट फिनटेक कंपनी है जो बड़े पैमाने पर बैंकिंग लाइसेंस के साथ काम कर रही है। दिल्ली मेट्रो और एयरटेल पेमेंट्स बैंक की यह नई पहल डिजिटल लेन-देन सेवाओं को हर व्‍यक्ति तक डिजिटल इंडिया के माध्यम से पहुंचा रही है।

The top up(recharge) facility of Delhi Metro’s Smart Cards will now be possible through Airtel Payments Bank. This new initiative is focused on contributing to the Government’s vision of Digital India & Financial Inclusion by taking digital transaction services to every Indian.

— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) January 29, 2023

डीएमआरसी ने आज बताया कि एयरटेल पेमेंट बैंक की यह नई सुविधा दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के लिए बहुत सुविधाजनक होगी। क्योंकि इससे वो अपने स्मार्ट कार्ड को अपने मोबाइल फोन से आसानी से रिचार्ज कर सकेंगे। एयरटेल पेमेंट बैंक के अनुसार, ये लेन-देन पूरी तरह से सुरक्षित होगा और कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए आप इसे इस्तेमाल कर सकेंगे।

Related posts

Leave a Comment