राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कडकडाती ठंड के मद्देनजर अगले पांच दिनों तक नर्सरी से कक्षा पांच तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन उत्तर भारत में भीषण शीत लहर जारी रहेगी।