दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष आदेश गुप्‍ता ने अपने पद से इस्‍तीफा दिया

दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष आदेश गुप्‍ता ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। दिल्‍ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद उन्‍होंने इस्‍तीफा दिया। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वीरेंद्र सचदेवा को वर्तमान में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष को अगली व्यवस्था तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Related posts

Leave a Comment