दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के चुनाव में कल शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग साढ़े 50 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक वोट डाले गए। हालांकि, कुछ केन्द्रों में मतदान इसके बाद भी जारी रहा जहां मतदाता नियत समय के अंदर पंक्ति में खड़े हो चुके थे। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की छिटपुट घटनाओं के अलावा मतदान शांतिपूर्ण रहा। वार्ड संख्या पांच-बख्तावरपुर में, सबसे अधिक 65 दशमलव सात-चार प्रतिशत जबकि वार्ड संख्या 145-एन्ड्रयूज गंज में, सबसे कम 33 दशमलव सात-चार प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...