दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोरी गेट स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में बाढ़ राहत शिविर का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, यमुना नदी के आस-पास के निचले क्षेत्रों में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया और उन लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने अलग-अलग जगहों पर कई राहत शिविर लगाए हैं। दिल्ली में 6 जिले प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित लोग जिनका सब कुछ बह गया, उनके सामान की भरपाई करने का तरीका भी हम निकाल रहे हैं। पंप से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे पानी का स्तर 205.9 तक आ गया है।