दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। वह अपनी सहेली के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं और उसके शव के पास एक रॉड भी मिली है। शुरुआती जांच के मुताबिक लड़की पर रॉड से हमला किया गया है। घटना पार्क के अंदर की है। मृतक एक कॉलेज की छात्रा है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
पूरा मामला मूल रूप से प्रेम प्रसंग और शादी से इनकार का है। पीड़िता (22 साल) और आरोपी (28 साल) मौसेरा भाई-बहन हैं। लड़का बेरोज़गार था इसलिए मृतक के परिवार ने लड़के को शादी के लिए मना कर दिया था… इसके बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया। लड़का मानसिक रूप से परेशान हो गया था, इसलिए उसने आज यह अपराध किया। वह एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और जानता था कि लड़की कहां कोचिंग ले रही है। आरोपी की पहचान इरफान के रूप में हुई है।