दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड ‘आह्वान’ के साथ शुरू हुई

दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड ‘आह्वान’ के साथ शुरू हुई

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई। कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड ‘आह्वान’ के साथ शुरू हुई। परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की गई।

कर्तव्य पथ पर 4 एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर ने ‘ध्वज’ फॉर्मेशन बनाया।

परेड में सेना की टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी ने हिस्सा लिया।

गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय वायु सेना की झांकी ने हिस्सा लिया।

गणतंत्रा दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया। झांकी में ‘नारी शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भरता’ के विषयों पर प्रकाश डाला गया है।

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी ने हिस्सा लिया।

गणतंत्र दिवस परेड में ‘द राजपूताना राइफल्स’ की टुकड़ी ने हिस्सा लिया।

गणतंत्र दिवस परेड में ऑल टेरेन व्हीकल टुकड़ी ने हिस्सा लिया।

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की झांकी ने हिस्सा लिया।

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली पुलिस महिला बैंड ने हिस्सा लिया।

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में अरुणाचल प्रदेश की झांकी प्रस्तुत की गई।

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में हरियाणा की झांकी प्रस्तुत की गई।

Related posts

Leave a Comment