दक्षिणी यूरोप में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इटली के 15 शहरों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट रोम, फ्लोरेंस और बोलोग्ना सहित प्रमुख पर्यटक स्थलों पर लागू होगा और इसका स्वस्थ लोगों पर भी असर पड़ सकता है। इटली सरकार ने आज के रेड अलर्ट में आने वाले क्षेत्रों के लोगों विशेष रूप से बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों से दिन में 11 बजे से शाम छह बजे तक धूप से बचने की सलाह दी है। यूरोप में अगले हफ्ते तापमान बढ़ने की संभावना है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी और पौलेंड में खतरनाक स्थिति बन सकती है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...