त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन

त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार का आज शाम समाप्‍त हो जाएगा। मतदान बृहस्‍पतिवार को होगा। निर्वाचन आयोग शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक उपाय किए। मतदान को देखते हुए भारत-बंगलादेश सीमा और अंतर्राज्‍यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है। हमारे संवाददाता ने बतया है कि कानून और व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए राज्‍य में सुरक्षाबलों की अतिरिक्‍त कंपनियां तैनात किया की गई हैं।

इस विधानसभा चुनाव में 22 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने सबसे ज्‍यादा 55 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि बाकी सीटों पर सहयोगी आईपीएफटी के उम्‍मीदवार मैदान में हैं। सीपीआईएम 43 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसकी नई सहयोगी कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।” क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और टीएमसी 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस बार विकास, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, ऐसे कुछ प्रमुख मुद्दे हैं जो चुनाव में सबसे ज्‍यादा चर्चित रहे।

Related posts

Leave a Comment