त्रिपुरा में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए आज उप चुनाव होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। परिणाम आज दिन में घोषित कर दिया जायेगा। भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव और मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी नेता भानु लाल साहा चुनाव मैदान में हैं।
यह सीट डॉ. माणिक साहा के इस्तीफ़े से ख़ाली हुई थी. डॉ. साहा को बिप्लब देब की जगह त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया था।