त्रिपुरा में मानिक साहा मंत्रिमण्डल में आज 11 मंत्री शामिल किये जाएंगे। इन 11 विधायकों में से नौ भारतीय जनता पार्टी के और दो इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा- आई पी एफ टी के हैं।
आई पी एफ टी के मेवाड़ कुमार जमातिया को छोडकर बिप्लब कुमार देब मंत्रिमण्डल के सभी मंत्रियों को नये मंत्रिमण्डल में स्थान दिया गया है।
राज्यपाल एस एन आर्या राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रियों को शपथ दिलायेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मानिक साहा और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब भी उपस्थित रहेंगे।