तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को की जाएगी। उम्मीदवार इस महीने की 15 तारीख तक नाम वापस ले सकते हैं। तेलंगाना में एक सौ उन्नीस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तीस नवंबर को मतदान होगा। राजस्थान में सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए पच्चीस नवंबर को मतदान होगा। यहाँ नाम वापसी की तारीख कल समाप्त हो गई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में सात नवंबर को बीस विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ था। सत्रह नवंबर को छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए मतदान होगा। सभी पाँच राज्यों – मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...