झारखंड सरकार ने दोपहिया वाहन वालों के लिए पेट्रोल के मूल्‍य में 25 रूपए प्रति लीटर की राहत दी

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गरीबों और मध्‍यम आय वर्ग के पहिया वाहन वालों के लिए पेट्रोल की कीमतों में 25 रुपए प्रति लीटर की राहत देने की घोषणा की। लाभार्थियों को अगले वर्ष 26 जनवरी से पेट्रोल पर यह लाभ मिलने लगेगा।

हेमंत सोरेन ने राज्‍य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित जनसभा में यह बात कही। मुख्‍यमंत्री ने कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर हेमंत सोरेन ने लाभार्थिेयों को 1500 करोड़ रुपये की परिसम्‍पत्तियों का वितरण भी किया।

Related posts

Leave a Comment