जोखिम वाले देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अब अनिवार्य

भारतीय विमानन प्राधिकारण ने कहा है कि ओमिक्रॉन से प्रभावित यानी जोखिम वाले देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए, पहले से नाम दर्ज करा कर आरटी-पीसीआर जांच अब अनिवार्य कर दी गई है। यह जांच स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जाएगी। प्राधिकरण ने बताया कि आरटी-पीसीआर जांच की व्‍यवस्‍था छह हवाई अड्डों पर इस महीने की बीस तारीख से शुरू की जाएगी। जोखिम वाले देशों से आने वाले या पिछले चार दिन के दौरान इन देशों की यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए इस अनिवार्य जांच के वास्‍ते पहले से नाम दर्ज कराने के लिए एयर सुविधा पोर्टल में बदलाव किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment