जेएनयू ने तंजानिया की राष्ट्रपति डॉ. सामिया सुलुहु हसन को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया

जेएनयू ने तंजानिया की राष्ट्रपति डॉ. सामिया सुलुहु हसन को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया

तंजानिया की राष्ट्रपति डॉ. सामिया सुलुहु हसन को आज भारत-तंजानिया के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. हसन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान हमेशा उनकी स्मृति में रहेगा क्योंकि किसी विदेशी देश में यह उनके लिए पहला पुरस्कार है।

इस अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करना भारत के लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और क्षमता निर्माण भारत-तंजानिया संबंधों के महत्वपूर्ण पहलू हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि पांच हजार से अधिक तंजानिया के नागरिकों को भारत के शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध हमेशा मजबूत रहे हैं। उन्होंने कहा कि महामारी से उत्पन्न वैश्विक व्यवधान और चुनौतियों के बावजूद, भारत-तंजानिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि देखी गई है।

Related posts

Leave a Comment