जर्मनी में सोशल डेमोक्रेट पार्टी के ऑल्फ शुल्ज़ तीन दलों के गठबंधन का नेतृत्व करेंगे

जर्मनी में सोशल डेमोक्रेट पार्टी के ऑल्फ शुल्ज़ तीन दलों के गठबंधन का नेतृत्व करेंगे

जर्मनी में सोशल डेमोक्रेट पार्टी के ऑल्फ शुल्ज़ तीन दलों के गठबंधन का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही चांसलर एगेला मर्केल के युग का अंत हो गया है। सोशल डेमोक्रेट पार्टी के संघीय चुनावों में जीत दर्ज करने के लगभग दो महीने बाद शुल्ज़, ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेट्स पार्टी के साथ सत्ता संभालेंगे। 177 पृष्ठों के समझौते के अनुसार शुल्ज़ की मध्य-वाम सोशल डेमोक्रेट पार्टी और दोनों सहयोगी दल वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ हरित अर्थव्यवस्था, और डिजिटीकरण में तेजी से बदलाव लाना चाहते हैं। जर्मनी यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसलिए नई सरकार के निर्णयों से उसके पड़ोसी देशों पर बड़ा असर पड़ेगा।

बर्लिन में कल संवाददाता सम्मेलन में ऑल्फ शुल्ज़ ने कहा कि यूरोप की सार्वभौमिकता उनकी विदेश नीति का मुख्य केंद्र है। उन्होंने जर्मनी की फ्रांस के साथ मित्रता और अमरीका के साथ साझेदारी को भी रेखांकित किया।

Related posts

Leave a Comment