केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में श्रीनगर शहर से सटे दनमर इलाके की अलमदार कॉलोनी में आज तडके आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड में दो आतंकवादी मारे गये।
मारे गये आतंकियों की पहचान की जा रही है। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा इलाके में घेराबंदी कर चलाये जा रहे तलाशी अभियान के दौरान ये मुठभेड हुई।
इस बीच, कश्मीर जोन के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि इसके साथ ही इस साल घाटी में अब तक 78 आतंकवादी मारे गये हैं। इनमें ज्यादा संख्या लश्करे तैयबा के आतंकवादियों की है।